बागपत, मार्च 19 -- बागपत। चेयरमैन और ईओ के बीच चल रही आपसी खींचतान के चलते बागपत नगर पालिका के 35 कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। अब इन कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से हड़ताल शुरू करते हुए अवकाश पर चले गए है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चलने से विभागीय कार्य प्रभावित होंगे। इनमें बिजली से लेकर विभागीय कार्य शामिल है। लंबे समय से नगर चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट एवं नगर पालिका के ईओ केके भड़ाना के बीच में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के चलते खींचतान चल रही है। उनकी इस खींचतान के कारण 35 कर्मचारियों का मानदेय लटक गया है। काफी मानमनोवल और गुहार लगाने के बाद भी मानदेय नहीं मिल पाया है। पूर्व में वह कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने की चेतावनी दे चुके है। उनकी चेतावनी का कोई असर न प्रशासन पर हुआ और न ही नगर पालिका पर है। अब 35 कर्मचारिय...