आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा निरंतर रखने की मांग
बरेली, सितम्बर 28 -- फोटो :: बीएलवाई 67 बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अलीगढ़ मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक शैलेन्द्र यादव को पत्र देकर नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक कर्मचारियों की सेवाएं जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनुबंध प्रक्रिया में कर्मचारियों की कोई भूमिका नहीं होती, इसलिए प्रक्रिया में देरी का असर उनकी नौकरी पर नहीं पड़ना चाहिए। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर ने भी सेवा प्रदाता कंपनियों के अनुबंध बढ़ाने की मांग की। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आश्वासन दिया कि किसी कर्मचारी की सेवा बाधित नहीं होगी। इस मौके पर सोनू सिंह, नरेंद्र लोधी, नरेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.