आउटसोर्सिंग कंप्यूटर आपरेटर व लेखाकारों ने उठाईं छह मांगें
फतेहपुर, अगस्त 16 -- फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंप्यूटर आपरेटर एवं लेखाकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कंप्यूटर आपरेटर एवं लेखाकार वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने छह सूत्रीय मांगें उठाई हैं। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र धर द्विवेदी और प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि कर्मचारी करीब 16 वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक संसाधन केंद्रों समेत कई कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद मानदेय संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। संगठन ने वर्तमान महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को देखते हुए कंप्यूटर आपरेटर व लेखाकारों का मानदेय 25 से 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.