धनबाद, अप्रैल 20 -- बांसजोड़ा कोलियरी में नई बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के प्रवेश को लेकर रविवार को कनकनी चार नंबर में संयुक्त मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर चेतावनी दी कि स्थानीय रैयतों, विस्थापितों और मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा गया कि कंपनी ने नियमानुसार स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया और एचपीसी के तहत वेतन सुनिश्चित नहीं किया, तो उसे क्षेत्र में काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रेस वार्ता में जेएमएम के प्रखंड उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान, अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू, रौशन पासवान, जसीम अंसारी, क्षत्रपाल चौहान आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.