धनबाद, अप्रैल 17 -- बांसजोड़ा कोलियरी में नई आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए को टेंडर मिलने के बाद गुरुवार को बांसजोड़ा में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आमसभा हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक व मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के साथ कांग्रेस, जेएमएम, जनता मजदूर संघ, जनता श्रमिक संघ, वीआईपी पार्टी तथा जिप सदस्य इसराफील लाला सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। जलेश्वर महतो ने कहा कि बांसजोड़ा ऐसी कोलियरी क्षेत्र है, जहां मजदूरों की आवाज सर्वोपरि रहती है और यहां किसी भी प्रकार का बाहरी दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस नेता राजकुमार महतो और असलम मंसूरी ने भी कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि बांसजोड़ा में करीब 450 मजदूर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- झामुमो ने रोजगार की मांग को ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.