आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप में मारपीट में 10 नामजद
धनबाद, जून 8 -- ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के ईस्ट बसुरिया कोलियरी में संचालित सत्यम ईंधन आउटसोर्सिंग कंपनी के कैंप में निचितपुर खटाल के कुछ लोगों ने घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कंपनी कर्मी शेख शाहनवाज खान की शिकायत पर ईस्ट बसुरिया ओपी में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज शिकायत के अनुसार तीन जून की सुबह करीब 12:35 बजे 30 से 35 लोग हथियार और लाठी-डंडों के साथ कैंप में जबरन घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने पीसी ऑपरेटर जितेंद्र चौहान को केबिन से बाहर खींचकर मारपीट की। इस दौरान एक हमलावर ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि उदय यादव ने जेब से 12 हजार रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी बीजीआर कैंप घेराव मामले में 8 नामजद सहित सैकड़ों पर केस दर्ज आरोपितों ने कंपनी से प्रतिमाह पांच लाख रुपये रंगदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.