मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- मुरादाबाद। रेलवे में आउटसोर्सिंग और निजीकरण की नीतियों के विरोध में एनआरएमयू ने सोमवार को मुरादाबाद मंडल की सभी 18 शाखाओं पर धरना-प्रदर्शन और जनजागरण अभियान चलाया। एनआरएमयू/एआईआरएफ के केंद्रीय महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में रेल कर्मचारियों ने निजीकरण और ठेकेदारी व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। मुरादाबाद लोकल की पांच शाखाओं मेन, सीएंडडब्ल्यू, मुख्यालय, लोको और मुरादाबाद स्टेशन शाखा के पदाधिकारी और कर्मचारी अभियान में शामिल हुए। मुख्यालय शाखा के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय परिसर में रैली निकाली गई। कर्मचारियों ने हाथों में तख्तियां और यूनियन के झंडे लेकर आउटसोर्सिंग व निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद रैली सभा में बदल गई। मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल खालिद खान ने कहा कि आउटसोर्सिंग और निजीक...