आउटर सिग्नल क्षतिग्रस्त होने से कई घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन
हरदोई, जुलाई 15 -- हरदोई। बालामऊ-हरदोई रेलखंड के बघौली रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर मालगाड़ी की शंटिंग के दौरान हुए एक तकनीकी खराबी से मालगाड़ी का सेफ्टी फ्लैट डोर (सेफ्टी उपकरण) टूट गया। इसकी चपेट में आकर स्टेशन का आउटर सिग्नल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे मालगाड़ी को लाइन संख्या चार से लाइन संख्या एक पर शंट किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक सेफ्टी फ्लैट डोर टूटकर आउटर सिग्नल से टकरा गया। इससे सिग्नल व्यवस्था प्रभावित हो गई। सिग्नल क्षतिग्रस्त होने के कारण अप दिशा में आने वाली ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से संभव नहीं हो सका। हालांकि रेलवे ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था लागू की। हरद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.