लखनऊ, अप्रैल 12 -- राजधानी को जाम से राहत देने वाला किसान पथ अब जानलेवा बनता जा रहा है। आउटर रिंग रोड पर रात में ट्रकों की अवैध पार्किंग बन गई है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े भारी वाहन हादसों की वजह बन रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन इन खड़े ट्रकों और कंटेनरों में पीछे से टकरा रहे हैं। कई हादसों में चालक संभलने का मौका तक नहीं पा रहे और मौके पर ही जान गंवा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस सब जानकर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से सड़कों से ट्रैफिक लोड कम करने के लिए 104 किमी लंबी आउटर रिंग रोड तैयार हुई। सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड समेत कई प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। इसी मार्ग पर पुलों, फ्लाईओवर और अंडरपास के पास भारी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जो हादसों का बड़ा कारण बनते जा रहे हैं। सरोजनीनग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.