नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली। आउटर रिंग रोड पर जाम की समस्या को कम करने के लिए कश्मीरी गेट आईएसबीटी व उत्तर भारत के राज्यों के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय बसों को नया रूट मिल सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस ने अध्ययन कर परिवहन आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है कि आउटर रिंग रोड वाला रूट खत्म कर इन बसों का आना-जाना दिल्ली-देहरादून हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते कराया जाए। इस एक कदम से दोहरा फायदा होगा। एक तरफ आउटर रिंग रोड से बसें हटने से उस पर दबाव कम होने के कारण जाम की समस्या में कमी आएगी, दूसरा बस यात्रियों की यात्रा का समय घटेगा। अभी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से सरकारी व गैर सरकारी 2500 से ज्यादा बसें कश्मीरी गेट आईएसबीटी आती हैं। फिर यहां से लौटती हैं। इनका मौजूदा रूट कश्मीरी गेट आईएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.