आउटरीच कैंप में 562 लोग हुए लाभान्वित
पलामू, जून 8 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला अंतर्गत 5 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को विशेष आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 562 लोग ओपीडी का लाभ प्राप्त किए। कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुखराम बाबू ने बताया कि झारखंड सरकार के शहरी स्वास्थ्य मिशन के निर्देशानुसार प्रत्येक 3 महीने पर इस कैंप का आयोजन सुनिश्चित है। प्रथम कैंप का आयोजन बीते रविवार को संपन्न हुआ। प्राथमिक विद्यालय सेमरटांड में आयोजित कैंप में 163 लोग, रेलवे स्टेशन परिसर में 113 लोग, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 110 लोग, चार धाम नाहर रोड, हुसैनाबाद में 56 लोग और मध्य विद्यालय सबौना विश्रामपुर में आयोजित कैंप में 120 लोग लाभान्वित हुए। कैंप में लोगों ने साधारण और गंभीर बीमारी से संबंधित समस्याओं का डॉक्टरों से हल प्राप्त किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.