आउटडोर खेलों में भी हाथ आजमाएंगे इविवि के शिक्षक
प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षक इनडोर खेलों के साथ ही विद्यार्थियों संग विभिन्न आउटडोर खेलों में भी हिस्सा ले सकेंगे। स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मेजर ध्यानचंद स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक शिक्षकों के लिए विभिन्न इनडोर खेल एवं फिटनेस गतिविधियां सुलभ रहेंगी। इनमें शतरंज, टेबल टेनिस, योग, कैरम और बैडमिंटन शामिल हैं।इसके अलावा आउटडोर खेलों में रुचि रखने वाले शिक्षक विद्यार्थियों के साथ हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और क्रिकेट में भी भाग ले सकेंगे। गर्मियों में सुबह छह से आठ बजे तक तथा शाम चार से सात बजे तक खेल सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- नवप्रवेशी छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे इविवि के 84 शिक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.