छपरा, सितम्बर 8 -- फोटो- 11 दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को गोद लिए 101 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण करते प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह व अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के सहायक महा प्रबंधक अमित सिंह दरियापुर/परसा, एक संवाददाता।

टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार का वितरण अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को निक्षय मित्र योजना के तहत गोद लिए गए 101 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार (फूड बास्केट) का वितरण किया।बताया जा रहा है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ पोषण संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मेजर सत्येन्द्र कुमार सिंह ने अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की पहल की सराहना की।उन्होंने ...