रुडकी, मार्च 5 -- रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल प्रशासन ने तीन नए चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें आई सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी शामिल हैं, जिनकी कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। अस्पताल में वर्तमान में डॉ. राजकेश पाण्डेय आई सर्जन अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब मरीजों की भारी संख्या को देखते हुए एक और आई सर्जन की तैनाती की जा रही है। सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि नई आई सर्जन जल्द ही अस्पताल में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगी। अब अस्पताल में दो नेत्र रोग विशेषज्ञ होने से मोतियाबिंद के ऑपरेशन और आंखों से जुड़ी अन्य बीमारियों के इलाज में तेजी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.