नई दिल्ली, फरवरी 26 -- तेलंगाना के हैदराबाद में एक 21 वर्षीय यूट्यूबर का शव उसके अपार्टमेंट से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पार्ट-टाइम यूट्यूबर और साइंस की स्टूडेंट, बोनू कोमाली का शव सोमवार को उसके किराए के घर से बरामद हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जब छानबीन की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह खौफनाक कदम उठाने से पहले कोमाली ने कुछ ही देर पहले ही अपनी मां को 'आई लव यू सो मच' का मैसेज भेजा था। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की कोमाली, हैदराबाद के एक प्राइवेट कॉलेज में Bsc की पढ़ाई कर रही थी और यहां करीब 11 महीने से एक अपार्टमेंट में अकेली रह रही थी। वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल ब्लॉग शेयर किया करती थी।'आई लव यू मां.' एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस बताया कि कोमाली ने सोमवार सुबह अपनी मां, बी सत्या ...