वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी। बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के आई बैंक के कर्मचारी आशुतोष त्रिपाठी ने अपनी मां के निधन के बाद उनका नेत्रदान कराया। ऑफ्थेमॉलोजी विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी मौर्य ने बताया कि चंद्रा नगर कॉलोनी, (भगवानपुर) निवासी शांति त्रिपाठी पत्नी राजपति त्रिपाठी हृदयाघात से मृत्यु हो गई। बेटे की इच्छा के बाद नेत्रदान हुआ। डॉ. विशाल सरकार और डॉ. शिखा मोहनका ने नेत्रदान प्रक्रिया को संपन्न कराया। शिखा ने परिजन को 'नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र' भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...