आई बाढ़ तो सोनखर डीह व मछिया गांव में मचेगी तबाही
सिद्धार्थ, जून 10 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शाहपुर-भोजपुर बांध के किनारे बसे सोनखर व मछिया गांव के पास अधूरा बांध बड़े ख़तरे को दावत दे सकता है। अगर बारिश के पहले बांध का गैप दुरुस्त नहीं कराया गया तो तबाही मच सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के समय गांव को सुरक्षित करने के लिए भारी धन खर्च कर बांध का निर्माण किया जाता है। मगर इन दोनों गांव को नदी के ही साइड में रखकर बांध का निर्माण किया जा रहा है। अगर राप्ती नदी बरसात के समय अपना जलस्तर बढाती है तो इन दोनों गांव का अस्तित्व मिट सकता है। डुमरियागंज राप्ती नदी पर बने शाहपुर-भोजपुर बांध के करीब बसे दर्जनों गांव बाढ़ से तबाही के लिए जानी जाती है। हर वर्ष बाढ़ आने से पहले नदी में हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि, लोगों के आशियाने अपने में समेट कर सैकड़ों लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.