आई टी विभाग द्वारा विद्यालयों में जल्द डिजिटल लाईब्रेरी होगा स्थापित
सहरसा, मई 14 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आई टी विभाग द्वारा विद्यालयों में जल्द ही डिजिटल लाईब्रेरी स्थापित किया जाएगा। आरडीडीई ने बुधवार को तीनों जिले के डीईओ और डीपीओ के साथ समीक्षा बैठक कर डिजिटल लाईब्रेरी के लिए वैसे विद्यालय जहां 15 गुणा 20 का वर्ग कक्ष उपलब्ध है, उसकी शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। आरडीडीई ने नियमित समयावधि पर लक्ष्य के अनुरूप विद्यालयों का निरीक्षण किया जाय एवं उसे ई-शिक्षाकोष पर अपलोड करने को कहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय भ्रमण के दौरान कम-से-कम एक घण्टा कक्षा अवलोकन के लिए अनिवार्य रूप से निर्धारित किया जाए ताकि वास्तविक अध्यापन प्रक्रिया एवं वर्ग कक्ष की स्थिति के साथ छात्र-छात्राओं के अधिगम स्तर का समुचित आकलन किया जा सकें। इसके अलावा विद्यालयवार, विषयवार शिक्षक-शिक्षकाओं का स्वीकृत बल, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.