मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता आई और वाई के फेर में एक छात्र का सर्टिफिकेट छह वर्षों से अटका हुआ है। बीआरएबीयू के गेस्ट हाउस में सोमवार को हुए छात्र संवाद में छात्र अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि वह पीजी सत्र 2018-20 का छात्र है। मैट्रिक से लेकर बीए तक उसके नाम के टाइटिल तिवारी में स्पेलिंग वाई है, लेकिन पीजी में इसे आई कर दिया गया है। इस कारण उसका सर्टिफिकेट अटक गया है। इस काम के लिए वह छह वर्ष से विवि के चक्कर लगा रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीआरएबीयू में डिग्री के लिए छात्रों का हंगामा छात्र संवाद अध्यक्ष छात्र संवाद की अध्यक्षता कर रहे प्रॉक्टर प्रो. विपिन कुमार राय ने छात्र से मैट्रिक का प्रमाणपत्र मांगा, लेकिन उसके पास उस समय प्रमाणपत्र मौजूद नहीं था। छात्र को मैट्रिक का प्रमाणपत्र लाने के लिए कहा गया...