आईस्क्रीम विक्रेता से लूटपाट, दो अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, जून 14 -- चरवा थाना क्षेत्र के सिरियावां चौराहे के पास आईस्क्रीम विक्रेता के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट लेने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा निवासी मोनू मौर्य पुत्र राम बाबू मौर्य गांव-गांव जाकर आईस्क्रीम बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात वह अपनी आईस्क्रीम गाड़ी लेकर घर लौट रहा था। सिरियावां चौराहे के समीप बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- आईस्क्रीम विक्रेता से मारपीट कर मोबाइल और सात हजार रुपये लूटे इसके बाद उसके पास रखा मोबाइल फोन और करीब सात हजार रुपये नकद छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.