हजारीबाग, अगस्त 21 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । आईसेक्ट विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की ओर से शुक्रवार को एनईपी 2020 के तहत क्वांटम कंप्यूटिंग में अनुसंधान और नवाचार विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो विजय राज सिंह और विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के सहायक प्राध्यापक डॉ राकेश कुमार पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटिंग आधुनिक विज्ञान का महत्वपूर्ण उभरता क्षेत्र है। विद्यार्थियों को ऐसे विषयों से जोड़ना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को...