हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के प्रबंधन विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए बड़कागांव स्थित एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट में शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

भ्रमण का उद्देश्य इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक संचालन, प्रबंधन प्रणाली और वास्तविक व्यावसायिक वातावरण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था ताकि वे कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ सकें। यह शैक्षणिक भ्रमण डॉ ज़हबी सादका के मार्गदर्शन तथा डॉ अजय वर्णवाल व आयुष पांडेय के समन्वय में संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बड़े औद्योगिक संगठन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा और प्रबंधन के विभिन्न आयामों का व्यावहारिक अनुभव ...