गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि सोमवार को आईसेक्ट दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रशिक्षुओं के बीच पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रशिक्षुओं के बीच जागरूकता, रचनात्मकता तथा आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी प्रशिक्षुओं ने इस अवसर पर जेएसडीएमएस का आभार व्यक्त किया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा यह विशेष कार्यक्रम 8 मार्च से 15 मार्च तक संचालित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.