आईसीयू से गायब डॉक्टर-नर्स का एक दिन का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा
समस्तीपुर, अगस्त 6 -- समस्तीपुर। सदर अस्पताल के एमसीएच भवन स्थित आईसीयू में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के गायब रहने का मामला को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार की शाम आईसीयू में चार गंभीर मरीज भर्ती रहने के बावजूद डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, नोडल पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी अनुपस्थित थे। इस खबर को गुरुवार को हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ड्यूटी से नदारद रहे चिकित्सक डॉ. आरपी मंडल, नर्स कृति कुमारी समेत अन्य संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है। सदर अस्पताल के डीएस से भी 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इधर आईसीयू से गायब डॉक्टर-नर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.