आजमगढ़, मार्च 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के ब्रह्मस्थान स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीज को देखने के लिए पहुंचे कुछ लोगों से अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी से विवाद हो गया। वार्ड से बाहर निकलने पर लोगों ने अस्पताल के भीतर ही स्वास्थ्यकर्मी को पीट दिया। पिस्टल निकाल कर धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। पीड़ित सूरज मौर्य ने बताया कि अस्पताल में उसकी ड्यूटी आईसीयू में है। गुरुवार की शाम वह ड्यूटी पर था। इस दौरान आईसीयू में एक मरीज के पास कई लोग बैठे थे। वहां से हटने के लिए कहने पर एक व्यक्ति भड़क गया और बहस करने लगा। आईसीयू से बाहर निकलने पर वह सूरज के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने पिस्टल भी निकाल ली। तब तक काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलते ही ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.