मोतिहारी, अप्रैल 16 -- राकेश कुमार, मोतिहारी। सदर अस्पताल स्थित आईसीयू में अब रोस्टर के अनुसार डॉक्टर को रहना होगा। यह निर्देश सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने आईसीयू वार्ड के विजिट करने के बाद डॉक्टर मीटिंग में दिया है। सीएस ने डॉक्टर की मीटिंग में आईसीयू को बेहतर से बेहतर सुविधा देने की बात की।इसके लिए आईसीयू की दवा व्यवस्था के साथ साथ उपकरण व ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बेड का भी जायजा लिया। बेड पर इलाजरत मरीज से भी इलाज व डॉक्टर की उपलब्धता की जानकारी ली।बताते हैं कि इस निरीक्षण के बाद सीएस ने आईसीयू का रोस्टर ड्यूटी भी देखा। बताते हैं कि सीएस को इस बात की सूचना मिली थी कि शाम के बाद आईसीयू स्टाफ नर्स के भरोसे ही चलता है। यह भी पढ़ें- आईसीयू में 24 घंटाे रहें डॉक्टर : सिविल सर्जन डॉक्टर ऑनलाइन कॉल रहते हैं। इस बात को लेकर सीएस ने डॉक्टर से क...