बरेली, दिसम्बर 27 -- कोपल हॉस्पिटल में स्टाफ की लापरवाही से आईसीयू में भर्ती नवजात शिशु मशीन से गिरकर घायल हो गया और 15 मिनट तक जमीन पर ही पड़ा रहा। इससे बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले में बच्चे के पिता ने थाना बारादरी में दो डॉक्टर एवं स्टाफ पर रिपोर्ट लिखाई है। नवाबगंज के गांव ईध जागीर निवासी नीरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि पीलिया की शिकायत होने पर आठ दिसंबर को उन्होंने अपने नवजात बच्चे को कोपल अस्पताल में डॉ. अभिषेक और डॉ. स्मृति गंगवार को दिखाया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने बच्चे को फोटोथैरेपी मशीन में रखने के लिए सहमति दी। आरोप है कि नौ दिसंबर की सुबह स्टाफ की लापरवाही के चलते उनका बच्चा मशीन से नीचे गिर गया और 15 मिनट तक जमीन पर ही पड़ा रहा, जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। आईसीयू ...