आईसीयू में गंभीर टीबी से जूझ रही युवती को मिला नया जीवन
पीलीभीत, अगस्त 5 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों ने गंभीर डिसेमिनेटेड क्षय रोग (टीबी) से जूझ रही 20 वर्षीय युवती का उपचार कर उसे नया जीवन दिया। संक्रमण मस्तिष्क और जननांगों तक फैल चुका था, जिससे मामला बेहद जटिल हो गया था। आईसीयू में लगातार निगरानी और विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की संयुक्त चिकित्सा से युवती पूरी तरह स्वस्थ हुई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। करीब तीन माह पहले विवाहिता बनी युवती को तेज सिरदर्द, मानसिक भ्रम, असामान्य व्यवहार और अनर्गल बातें करने की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज लाया गया था। पहले कराई गई एमआरआई जांच में मस्तिष्क में कैल्सीफाइड नोड्यूल मिलने पर ब्रेन ट्यूबरकुलोमा की आशंका जताई गई। भर्ती के बाद लम्बर पंचर (स्पाइनल टैप) जांच से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में टीबी (सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.