लखनऊ, अप्रैल 28 -- आईसीयू में भर्ती मरीजों के कैथेटर और ट्यूब की जरा सी गड़बड़ी गंभीर खतरा बन सकती है। अगर कैथेटर सही तरह से न लगा हो या समय पर साफ-सफाई न हो, तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है, जिससे मरीज की हालत बिगड़ सकती है। यह जानकारी केजीएमयू के पूर्व डीन पैरामेडिकल डॉ. विनोद जैन ने दी। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में मंगलवार को इंटीग्रेटेड पैरामेडिकल प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें 60 नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। डॉ. विनोद जैन ने कहा कि ऑक्सीजन या वेंटिलेशन से जुड़ी ट्यूब में रुकावट या गलत पोजिशन होने पर सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कई मामलों में यह स्थिति जानलेवा भी बन जाती है। आईसीयू में लगातार निगरानी और सही देखभाल बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही मरीज के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इसलिए प्रशिक्षित ...