नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना स्थित अस्पताल के आईसीयू गेट के बाहर इंजीनियर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात 10 से 15 सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा की सीनियर सिटिजन सोसायटी में रहने वाले प्रकाश कुमार झा ने कासना थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह 14 फरवरी 2026 को अपनी बहन कल्याणी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उनकी बहन आईसीयू में भर्ती है। आरोप है कि आईसीयू गेट के पास मौजूद कुछ सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया। कारण पूछने पर 10 से 15 सिक्योरिटी गार्ड ने लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट की ओर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़ दी और मौके से फरार हो गए। प्रकाश कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.