संभल, फरवरी 11 -- संभल। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की आईसीडीएस योजना के तहत 2.07 लाख गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को नियमित रूप से पोषण लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार के उद्देश्य से विभाग द्वारा तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। जिले के 1772 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी आधारित टेक होम राशन वितरित किया जा रहा है। वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जीपीएस मॉनिटरिंग सिस्टम भी लागू किया गया है, जिससे राशन की आपूर्ति और उपस्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कुपोषित बच्चों के विशेष उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती की गई है। यहां गंभीर कुपोषण से ग्रसित बच्चों को चिकित्सकीय द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.