सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका तथा शिक्षा विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए। कार्यशाला में एनीमिया की वर्तमान स्थिति, इसके कारणों तथा नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान बताया गया कि एन एफ एच एस - 5 के अनुसार सूबे में एनीमिया का प्रसार काफी अधिक है। आंकड़ों के अनुसार पांच वर्ष तक के बच्चों में 69.4 प्रतिशत, गर्भवती महिलाओं में 63.1 प्रतिशत, 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में 63.5 प्रतिशत तथा 15 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों में 65.7 प्रतिशत एनीमिया से प्रभावित हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.