छपरा, दिसम्बर 15 -- सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की मांगी सूची छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच सोमवार को विभिन्न पदाधिकारियों ने किया।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सदर प्रखंड अंतर्गत सांढ़ा पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में अव्यवस्था, टीएचआर वितरण में कमी या भवन संबंधी अनियमितता पाई गई, तो संबंधित कर्मियों व पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और लाभुकों के अनुकूल वातावरण में संचालित करने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित टेक ...