जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के 56 विद्यालय में संचालित आईसीटी लैब में कार्यरत मानव बल से संबंधित विपत्र 23 फरवरी तक जमा नहीं करने पर दावा मान्य नहीं होगा। उक्त आशय की जानकारी डीपीओ शिक्षा नीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में 56 विद्यालय में आईसीटी लैब का अधिष्ठापन एवं संचालन किया जा रहा है। एमटीएम सर्विस पटना मां अन्नपूर्णा कंस्ट्रक्शन पटना एवं आईएनपी टेक्नोलॉजी मुंबई द्वारा किया गया है। उच्च न्यायालय द्वारा संचालन के देयता का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन किसी के द्वारा मानव बल का विपत्र विभाग में जमा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक जमा नहीं करने पर दावा मान्य नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.