आईसीटी लैब का किया निरीक्षण
गौरीगंज, जून 30 -- अमेठी। जिला नोडल (आईसीटी) रोहित प्रताप सिंह ने विकासखंड भादर के पीएम श्री विद्यालय सवनगी की आईसीटी लैब तथा कंपोजिट विद्यालय नेवढ़िया की स्मार्ट क्लास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था सुचारु मिली। छात्र-छात्राएं कंप्यूटर, इंटरनेट और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से पढ़ाई करते मिले। उन्होंने बच्चों से कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे और शिक्षकों को आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रोहित प्रताप सिंह ने कहा कि तकनीक आधारित शिक्षा से बच्चों की सीखने की क्षमता और तकनीकी कौशल में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2026 OUT, Link: यूपी टीईटी एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.