रांची, नवम्बर 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा झारखंड के 34 केंद्रों में आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप, झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। दूसरे दिन 874 छात्रों ने भाग लिया। सभी जिलों को मिलाकर, कक्षा 11 के 425 और कक्षा 12 के 449 स्कूली बच्चों ने अपनी डिजिटल दक्षता का प्रदर्शन किया। दोनों कक्षा वर्गों में सर्वाधिक भागीदारी पलामू जिले में दर्ज की गई। यहां से कुल 70 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए। कक्षा 11 श्रेणी में पलामू से सर्वाधिक 34 और कक्षा 12 श्रेणी में भी पलामू से ही सर्वाधिक 36 छात्र प्रतियोगिता में शामिल हुए। आईसीटी चैंपियनशिप के अनुश्रवण के लिए विभाग की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, खूंटी, गुमला, दुमका, जामताड़ा, रांची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.