आईसीटी चैंपियनशिप में विद्यार्थी के साथ शिक्षक भी लेंगे हिस्सा
धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद। आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई शिक्षा महोत्सव का आयोजन होगा। इस वर्ष छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी भाग लेंगे। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने निर्देश जारी कर दिया है। कक्षा 9 से 12वीं व कक्षा छह से 12वीं तक के शिक्षक दो भाग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता स्कूल, प्रखंड, जिला व राज्यस्तर पर होगी। प्रत्येक स्तर पर विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागियों का एमसीक्यू टेस्ट ऑफलाइन जे गुरुजी एप से लिया जाएगा। विद्यालयों में प्रतियोगिता के पूर्व मॉक टेस्ट का आयोजन होगा। परियोजना ने विस्तृत निर्देश जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.