पाकुड़, मार्च 14 -- आईसीटी चैंपियनशिप झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं एवं संबंधित विद्यालयों के आईसीटी समन्वयकों को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता चरणबद्ध रूप से विद्यालय, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर 2025, प्रखंड स्तर पर 06 से 08 नवंबर 2025, जिला स्तर पर 18 से 19 नवंबर 2025 तथा राज्य स्तर पर 05 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विद्यालय स्तर पर आयोजित आईसीटी चैंपियनशिप में कुल 8,582 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके पश्चात प्रखंड स्तर पर 498 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तर पर 48 चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.