आईसीटीसी टीम ने जागरूक किया
उन्नाव, सितम्बर 29 -- पुरवा। सीएचसी की आईसीटीसी टीम ने मंगलवार को दो इंटर कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। आईसीटीसी के परामर्शदाता महेश कुमार ने अश्वनी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज ममरेजपुर और महावीर प्रसाद गौरी शंकर इंटर कॉलेज त्रिपुरारपुर में छात्र-छात्राओं को एचआईवी, टीबी, सिफीलिस समेत अन्य संक्रामक बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सेल्फ रिस्क असेसमेंट के बारे में बताया और क्यूआर कोड के माध्यम से सेल्फ रिस्क असेसमेंट कराया। साथ ही अपने समुदाय के लोगों को भी सेल्फ रिस्क असेसमेंट कराने के लिए प्रेरित किया। आईईसी सामग्री वितरित कर एचआईवी स्क्रीनिंग कराने के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.