गंगापार, अप्रैल 30 -- आईसीएससी कक्षा 10 की परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। इसमें दुर्गावती इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज, मेजा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। शीर्ष विद्यार्थियों में आयूष मिश्रा (90%), प्रत्यक्ष तिवारी (89%) तथा शौर्य केसरी (86%) शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदर्शित की, बल्कि अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण का भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. स्वतंत्र मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- आईसीएसई के दसवीं बोर्ड परीक्षा में नोवाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.