गिरडीह, मई 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। आईसीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। 97.4% लाकर कार्मेल स्कूल गिरिडीह के नैतिक भदानी जिला टॉपर बने हैं। वही कार्मेल की इनिका रंजन 96.8% के साथ दूसरे, अनन्या कुमारी 96.6% के साथ तीसरे स्थान पर रही। कार्मेल स्कूल गिरिडीह ने आईसीएसई 10वीं की परीक्षा 2025-26 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल से कुल 291 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल घोषित हुए। स्कूल प्रबंधन ने बुधवार को टॉपर्स की सूची जारी की। जिसमें नैतिक भदानी ने 97.4% अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। इनिका रंजन 96.8% के साथ दूसरे और अनन्या कुमारी 96.6% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रीतम राज और सारा सोहेल दोनों ने 96.4% अंक लाकर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.