नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- आईसीएसई कक्षा 10 के हर छात्र के लिए यह तस्वीर अब ज्यादा दूर नहीं है। बस इंतजार उस एक नोटिफिकेशन का है जो बताएगा कि कौन सा पेपर किस दिन है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस यानी सीआईएससीई जल्द ही आईसीएसई कक्षा 10 की डेट शीट 2027 जारी कर सकती है। टाइमटेबल आते ही छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकेंगे। अभी बोर्ड ने तारीख की कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन तैयारी में जुटे छात्रों पर यह इंतजार भारी पड रहा है। शिक्षा पोर्टलों के अनुमान के मुताबिक डेट शीट अक्टूबर या नवंबर 2026 में आ सकती है। परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच होने की उम्मीद है। यह आधिकारिक पुष्टि नहीं है। पिछले साल का रिकॉर्ड देखें तो बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं का टाइमटेबल 13 नवंबर 2025 को जारी किया था। इसी वजह से इस ब...