धनबाद, मार्च 22 -- आईसीएसई मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में नया सत्र शुरू हो गया है। नया सत्र शुरू होने के बाद विभिन्न कक्षाओं के लिए एडमिशन की प्रक्रियाएं पूरी कर नो वैकेंसी का नोटिस बोर्ड पर चिपका दिया गया है। नए एडमिशन के लिए अभिभावकों को वापस लौटना पड़ रहा है। कोई बच्चा टीसी लेता है तो पहले से जमा आवेदन करने वालों को मौका मिलेगा। वहीं दूसरी ओर जिले के सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में एक से 10 अप्रैल के बीच नया सत्र शुरू होगा। कई सीबीएसई स्कूलों में विभिन्न क्लास में खाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। वहीं कई सीबीएसई स्कूलों ने सीट नहीं होने की बात कह अभिभावकों को अप्रैल में आने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर जिले के कई पब्लिक स्कूलों में नए सत्र के लिए शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है। स्कूलों ने नियुक्ति प्रक्रिया श...