देवघर, अप्रैल 30 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। आईसीएसई मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में कार्मेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शत प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय से 206 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें 22 परीक्षार्थी को 90 प्रतिशत से अधिक और 47 परीक्षार्थियों ने 80 प्रतिशत से 90प्रतिशत तक अंक प्राप्त किया। श्रेयस कुमार 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर हुए हैं। रिया शाही 96.2% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान और गरिमा सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आदित्य कुमार सिंह 94.8 प्रतिशत, साक्षी कुमारी 94.2प्रतिशत, ऋषि खेड़िया 93.2प्रतिशत, श्रेया 93प्रतिशत, अवनी खेड़िया 92प्रतिशत, देवागरह चंद्रा 91.8प्रतिशत और अनीस गुटगुटिया ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप 10 में शामिल हुए हैं। यह भी प...