कन्नौज, अप्रैल 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा वर्ष 2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित होते ही सिटी चिल्ड्रेन्स में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। सीसीए के सीईओ विश्वास प्रधान ने बताया कि कक्षा 10 (आईसीएसई) में अमन राजपूत ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12 (आईएससी) में नंदिनी त्रिपाठी ने 98.50 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। हाईस्कूल में कुल 123 परीक्षार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 36 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- दसवीं में आयुष गोयल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.