उरई, अप्रैल 30 -- उरई। संवाददाता आईसीएसई बोर्ड का रिजल्ट आते ही टॉपर्स में खुशी की लहर दौड़ गई। उरई की अनुष्का तिवारी ने 97% अंक हासिल कर हाईस्कूल में जिला टॉप किया है जबकि दिशा मिश्रा ने 96.5% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और कार्तिकेय बाथम ने 94.8% अंक हासिल कर दसवीं में जिले में तीसरा स्थान पाया है। वही इंटरमीडिएट में रजत राजपूत ने 90.3% अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। जबकि 12वीं में ही हर्षिता श्रीवास ने 88.3% और शिखर गुप्ता ने 87.3% अंक हासिल कर जिले में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मेधावियों की सफलता पर खुशी से झूमे मेधावियों के परिवार में जश्न छाया है। यह भी पढ़ें- आईसीएसई दसवीं बोर्ड में संत ज़ेवियर्स स्कूल व डिनोबली स्कूल का बेहतर प्रदर्शन आईसीएसई बोर्ड 10वीं में इस बार सेकर्ड हार्ट सेनेटरी एकेडमी उरई की छात्रा अनुष्का तिवारी ...