बुलंदशहर, मई 2 -- नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी को आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की संबद्धता मिलने के उपलक्ष्य में शुक्रवार की रात भव्य समारोह का आयोजन ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों, छात्रों एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ से आये सैयद मोहम्मद हैदर नकवी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक नितिन भटनागर ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि आईसीएसई बोर्ड से संबद्धता मिलने से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध यह नगर का पहला विद्यालय है।

सांस्कृतिक ...