संभल, मई 1 -- आईसीएसई बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में चन्दौसी के सेक्रेट हार्ट सीनियर कान्वेंट स्कूल की आकर्षी वार्ष्णेय ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया। वहीं इंटर में इसी स्कूल की मुस्कान यादव के साथ केशव वार्ष्णेय और लक्ष्य प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 96.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। मेधावी बच्चों को स्कूल में प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मिठाई खिलाई। आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित चन्दौसी के सेक्रेट हार्ट सीनियर कान्वेंट स्कूल और संभल के होली सुफ्फा पब्लिक सकूल व ब्लूमिंग वर्ड पब्लिक स्कूल का गुरुवार को हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी हुआ। छात्र-छात्राएं सुबह 11 बजे से ही स्कूल पहुंचने शुरू हो गए। सुबह 11:30 बजे वेबसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.