गोपालगंज, अप्रैल 30 -- कुचायकोट। प्रखंड के ढेबवां गांव के अर्श राय उर्फ मिक्कू ने आईसीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुरुवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अर्श की इस शानदार सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उसे बधाइयों से सराबोर कर दिया। अर्श के पिता मुकुल राय एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। माता विन्नी राय गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले अर्श ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- अंकित अपनी मेहनत ने परसोती गांव से पहुंचे प्रदेश के शिखर तक उसने अपनी सफलता का श्रेय अपनी वयोवृद्ध दादी सुनहली देवी की प्रेरणा, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। ...