बलरामपुर, मार्च 2 -- बलरामपुर संवाददाता। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली से चल रहे आईसीएसई परीक्षा के दसवें दिन गणित के सूत्र में छात्रों की उलझन परीक्षा के दौरान काफी रही। इसका मुख्य कारण पेपर का कठिन होना बताया गया। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज केंद्र पर जिले के दो विद्यालय के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इसमें स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल तुलसीपुर एवं जीसस मैरी स्कूल एंड कॉलेज के हाई स्कूल छात्र गणित विषय की परीक्षा में काफी उलझे रहे। गणित के सूत्रों ने छात्रों को काफी हलकान किया। सूत्रों में उलझे होने के कारण समय का दबाव भी छात्रों पर रहा। कुछ छात्रों ने गणित प्रश्न पत्र को आसान बताया तो कुछ ने कठिन होने की बात कहते हुए कुछ प्रश्नों को छूटने की बात कही। केंद्र व्यवस्थापक क्रेग बटरफील्ड ने बताया कि जीसस मैर...